Army Recruitment In UttarPradesh Recruitment In Gorakhpur Bharti Mela Indian Army
सेना में कॅरियर
बनाने वाले गोरखपुर
के युवाओं के
लिए अच्छी खबर
है। अब उन्हें
सेना में भर्ती
होने के लिए
दूसरे जिलों में
नहीं जाना होगा।
गोरखपुर में अब हर साल सेना की भर्ती होगी।
मंगलवार को आरपीएसएफ रजही कैंप में भर्ती का जायजा लेने पहुंचे ब्रिगेडियर एसएस धनखड़ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहां सेना भर्ती के भारत में 11 जोन है। जिसमें लखनऊ जोन से सर्वाधिक सेना में भर्ती होती है।
भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए कंप्यूटराइज व्यवस्था कर दी गई है। गोरखपुर में सेना भर्ती ठीक से हो इसके लिए बरेली से परविंदर और वीरेंद्र की टीम को भी लगाया गया है।
मेहनत करने वाले युवाओं का चयन अपने आप ही हो जा रहा है। सेना में भर्ती के लिए फॉर्म व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि इसके लिए एक प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय भेजा गया है।
जिसमें दस रुपये का फॉर्म भरकर युवक सेना भर्ती में शामिल हो सके, लेकिन अभी यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। बताया कि सेना भर्ती में गोरखा युवाओं का कम हिस्सा लेना चिंता की बात है।
उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत तक गोरखा युवाओं की भर्ती कम हुई है। अभ्यर्थियों को ज्यादा संख्या में दौड़ाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि संख्या अधिक होने के कारण ऐसा किया जाता है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में चल रही भर्ती का रिजल्ट नवंबर में घोषित किया जाएगा।
अगली सेना की भर्ती मेरठ में
28 से छह सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। उसके बाद प्रतापगढ़ में सात से 13 सितंबर तक सेना में जवानों की भर्ती की जाएगी।

No comments:
Post a Comment